फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old man dead

सड़क हादसे में फतेहपुर के अधेड़ की मौत

Wed, 20 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 20 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 कोखराज के ककोढ़ गांव के समीप सोमवार की रात हुए मार्ग हादसे में फतेहपुर के अधेड़ की मौत हो गई। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ भांजी का तिलक चढ़ाकर घर लौट रहा था। इस दौरान ककोढ़ा गांव के समीप रुकने पर वह सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रक की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के गढ़ाकोट गांव निवासी दिलीप तिवारी (50) सोमवार को भांजी का तिलक लेकर परिवार और रिश्तेदारों के साथ इलाहाबाद गया था। रात करीब 11 बजे सभी लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही इनका वाहन कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव के समीप पहुंचा।
विज्ञापन


सुनसान देखकर सभी लोग लघुशंका के लिए रुके थे। इस दौरान दिलीप सड़क पार करके दूसरी ओर जाने लगा। तभी कानपुर की ओर से आए ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख साथ रहे लोगों के होश उड़ गए। साथ रहे लोगों हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ कोखराज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed