{"_id":"578291c44f1c1b39117f9cd0","slug":"old-man-accident-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल घर जा रहे अधेड़ की मार्ग हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल घर जा रहे अधेड़ की मार्ग हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा क्षेत्र के मानपुर गांव में तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने पैदल घर जा रहे अधेड़ को टक्कर मार दिया। शनिवार की रात हुए हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
पइंसा क्षेत्र के मानपुर उर्फ परईखागल निवासी घनश्याम (45) पुत्र देवशरन रात 8 बजे अपने खेत से पैदल घर जा रहा था। गांव के सामने बिना लाइट के आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत भाग निकलने में कामयाब रहा। उधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ को परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सूचना पर पइंसा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसआई अवनीश कुमार पाठक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि हादसे के बाद फरार हुए चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को यह पता चल गया है कि दुर्घटना करने वाले वाहन पर डीजे का सामान लदा हुआ था। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।