फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   old hasband

अधेड़ दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
 पिपरी थाने के एक गांव में द्वार पूजा के दौरान अधेड़ दूल्हा देख दुल्हन भड़क गई। उसने अधेड़ से शादी करने से साफ मना कर दिया। इस पर दोनाें पक्ष सकते में आ गए। बाराती तो रात में ही लौट गए पर दुल्हन और दूल्हे के परिजनों के बीच गुरुवार दिन में दोपहर तक पंचायत चली। बाद में दोनाें पक्ष ने खर्च का हिसाब एक दूसरे से लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी सराय अकिल क्षेत्र के अधेड़ से तय हुई थी। तिलक कार्यक्रम पूरा होने के बाद बुधवार की शाम बारात युवती के घर पहुंची। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात की आवभगत किया फिर द्वार पूजा की तैयारी शुरू हुई। दोनाें पक्षों में शादी की खुशी झलक रही थी। दुल्हन का घर रिश्तेदारों से खचाखच भरा था लेकिन शादी की खुशी के दौरान अचानक दोनों पक्षों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई।
विज्ञापन


जैसे ही दूल्हा द्वार पूजा के लिए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो घर की औरतों में दूल्हे की उम्र को लेकर चर्चा होने लगा। तभी लड़की की नजर दूल्हे पर गई तो उसे अपने सपने पर पानी फिरता दिखा। अधेड़ दूल्हा देख वह भड़क गई और शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार करते ही दोनों पक्षों के लोग हैरान हो गए। मायके वालों ने इज्जत की दुहाई देकर दुल्हन को राजी करने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। दुल्हन का सख्त रुख देख रात में ही बारात वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूल्हे के पिता और दो-चार खास लोग दुल्हन के घर पर रात रुके। सुबह दोनों पक्षों में लेन-देन को लेकर पंचायत हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों पक्षों ने लेन-देन का हिसाब चुकता कर लिया। इससे शादी तो टल गई पर आपसी समझ के चलते किसी प्रकार का विवाद नहीं हो सका। घटना को लेकर बृहस्पतिवार को इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed