फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   oil

सरसाें तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 27 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
oil
crime
गांजा तस्करों के खिलाफ छापेमारी के दौरान एसडीएम की टीम के हाथों एक बड़ी सफलता लग गई। टीम ने गांजा पकड़ने के लिए कारोबारी के घर छापा मारा तो वहां मिलावटी सरसों तेल का कारोबार पकड़ में आ गया। तेल को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नमूना जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।
विज्ञापन


एसडीएम चायल को मुखबिर ने बताया कि कस्बे में तस्करों के घर बड़े पैमाने पर गांजा रखा है। सटीक मुखबिरी पर एसडीएम ने सीओ और स्थानीय पुलिस बल को लेकर छापा मारा। एक घर से गांजा बरामद होने के बाद टीम कस्बे के आकाश पुत्र उमेश के घर गांजा बरामद करने पहुंची।
विज्ञापन


यहां से टीम को गांजा तो नहीं मिला पर मिलावटी तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हो गया। आकाश के घर में हजारों लीटर नकली सरसों का तेल टीन में पैक मिला। पुलिस ने बरामद नकली सरसों तेल को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन यादव ने तेल का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। सरसों तेल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ होने से तेल कारोबारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed