{"_id":"57507ae44f1c1b6a79109824","slug":"obotion-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात करा दो, हमें नहीं चाहिए औलाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भपात करा दो, हमें नहीं चाहिए औलाद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में ब्याही युवती को पीटते हुए ससुराल वालों ने गर्भपात करने का तुगलकी फरमान सुना डाला। कहा कि गर्भपात करा दो हमें तुमसे औलाद नहीं चाहिए। बेटी पर जुल्म की दास्तां सुन मायके वाले उसे घर ले गए। बुधवार को पीड़िता विवाहिता के भाई की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कस्बे की रहने वाली शमीमा बानो का निकाह तीन साल पहले सरायअकिल के रानीपुर गांव में कौसर से हुआ था। बताया कि निकाह के दूसरे दिन से ही ससुराल के लोग मायके से एक लाख रुपये और बाइक लाने की जिद करने लगे। पीटते हुए कई दिनों तक उसे भूखा-प्यासा रखा गया। बिरादरी की पंचायत के बाद उसे फिर ससुराल बुला ले गए। 24 मई 2016 की शाम पति के साथ ससुराल वाले पीटते हुए गर्भपात कराने का तुगलकी फरमान सुना दिया। कहा कि हमें तुमसे कोई औलाद नहीं चाहिए।
ससुराल वालों की पिटाई से बेसुध विवाहिता रात किसी तरह घटना की जानकारी मायके वालों को दी। बहन के साथ दहेज की खातिर सितम की बात सुन भाई राजू गांव पहुंचा और उसे घर बुला ले आया। उपचार कराने के बाद बुधवार को बहन को लेकर राजू सरायअकिल थाने पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। भुक्तभोगी भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति कौसर, सास जुबैदा, ननद मरियम समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।