{"_id":"5cc5f94cbdec2206fc1251d2","slug":"no-clue-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंबूलाल हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निंबूलाल हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Mon, 29 Apr 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पइंसा के चर्चित निंबूलाल हत्याकांड में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं। पुलिस के शक की सुई मृतक के परिवारीजनों पर ही टिकी हुई है। हालांकि दूसरे दिन तक किसी को भी उठाया नहीं जा सका। एसओ ने दो दिन के भीतर खुलासा करने की बात कही है।
कइमा निवासी निंबूलाल (35) पुत्र रामअवतार श्रमिक था। शुक्रवार रात गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शनिवार सुबह गांव के बाहर नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। मामले में मृतक के भाई सुरेन्द्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस का कहना है कि जायदाद की लालच में संभवत: परिवार वालों ने ही निंबूलाल को मौत के घाट उतारा है। परिवार के सदस्यों का मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। एक रिश्तेदार भी पुलिस के राडार पर है। घटना वाली रात यह रिश्तेदार गांव में देखा गया था। इसके बाद सुबह गायब हो गया। पुलिस इस रिश्तेदार की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि कभी भी रिश्तेदार के साथ मृतक के परिजनों को पुलिस उठा सकती है। हालांकि रविवार को दूसरे दिन तक पुलिस के हाथ किसी तरह की कोई कामयाबी नहीं लगी। मामले में पइंसा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि दो दिन के भीतर किसी भी हाल में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।