{"_id":"577416a24f1c1bc97379ce5b","slug":"neem-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम के पेड़ से गिरे अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीम के पेड़ से गिरे अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुंगरा गांव में मंगलवार की शाम एक अधेड़ नीम के पेड़ से गिरकर घायल हो गया। घर वाले उसे इलाज के लिए इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल ले गए। मगर रास्ते में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुगरा गांव का रहने वाला बृजेश कुशवाहा (50) पुत्र सरजू प्रसाद अपने साथी श्रीकान्त कुशवाहा के साथ मंगलवार को गांव के बाहर बाग में नीम के पेड़ में लगी मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पेड़ के नीचे गिर गया। अधेड़ को पेड़ से गिरता देख साथी ने भागकर घटना की बात परिजनों को बताई। परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल ले गए। मगर जब तक परिजन अधेड़ को लेकर अस्पताल पहुंचते अधेड़ की मौत हो चुकी थी।