{"_id":"59b839df4f1c1bfc7f8b675a","slug":"narendra-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के सयारा गांव के समीप सोमवार रात साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बहन के घर कमासिन जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के अंजना कबीर निवासी नरेन्द्र कुमार (20) पुत्र जगदेव सोमवार शाम बहन के घर सैनी के कमासिन जा रहा था। सयारा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो नरेंद्र कुमार की जेब से मिले कागजात व आईजी से शिनाख्त हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर नरेंद्र की मां मालती देवी अपने बेटों व परिचितों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो दहाड़ मारकर रो पड़ी। युवक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।