फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   murder case karari kaushambi

कत्ल के रहस्य में गोते लगा रही पुलिस

Mon, 30 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 30 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
murder case karari kaushambi
crime
करारी के दलित युवती हत्याकांड के रहस्य में पुलिस उलझती जा रही है। युवती की गोली मारकर हत्या किस रंजिश में की गई। मां के साथ दुश्मनी करने वाले या फिर किसी और ने वारदात को अंजाम दिया। युवती के कत्ल के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं है। घटना को पुलिस कई पहलुओं से जोड़कर चल रही है। हालांकि पुलिस अफसर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे है। वहीं घटना के नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


    करारी के एक गांव की रहने वाली दलित युवती की शनिवार की भोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  युवती की हत्या किस रंजिश में की गई? कत्ल के पीछे छिपे रहस्यों में पुलिस गोते लगा रही है। युवती का कत्ल जिस अंदाज में किया गया है। इससे स्पष्ट है कि घटना के पीछे गंभीर विवाद हो सकता है। युवती की हत्या पानी भरने को लेकर पड़ोसी से चल रहे विवाद में की जा सकती है। अफसरों के साथ करारी कोतवाली पुलिस भी असमंजस में है। सुरेखा हत्याकांड में छिपे रहस्य ने पुलिस को कई पहलुओं पर सोचने को मजबूर कर दिया है। करारी कोतवाल जेपी राय ने बताया कि घटना की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। मामले में विन्देश्वरी व बचान के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


चश्मदीद गवाह बनी मां
युवती की हत्या के बाद मां ने गांव के ही विन्देश्वरी व बचान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। युवती की मां इस घटना की चश्मदीद गवाह बनी है। युवती की मां का कहना है कि उसके सामने ही विन्देश्वरी व बचान ने घटना को अंजाम दिया है। मां के इस बयान से करारी पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। मां के चश्मदीद गवाह बनने से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed