फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married to the knockout wounded , snatched jewelry

विवाहिता को पीटकर किया घायल, छीने गहने

Thu, 19 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 19 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की देर शाम अलवारा गांव में युवकों ने पड़ोसी के घर घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। साथ ही  उसके पहने गहने भी छीन ले गए। चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला को घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अलवारा गांव की रहने वाली आरती देवी पत्नी राम सुंदर ने बताया कि पड़ोसी से जमीन कब्जे को लेकर उसके परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार की शाम इसी अदावत को लेकर पड़ोसी ने अपनी साथियों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पीटने कर दी। आरोप है कि पीटकर उसे लहूलुहान करने के साथ ही हमलावर उसके पहने गहने भी छीन ले गए। उधर, महिला की चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख हमलावर महिला को धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों की पिटाई के बाद खून से लथपथ विवाहिता को लेकर परिवार के लोग महेवाघाट कोतवाली पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट और लूटपाट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed