{"_id":"e437ea1445d0ea2e1bd4eb24c54ce841","slug":"married-death-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 15 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा (कौशाम्बी)। चरवा थाने के अरई सुमेरपुर गांव में ब्याही विवाहिता की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई। रात विवाहिता की अचानक तबियत बिगड़ी थी। जिसका इलाज इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल में चल रहा था। बेटी की मौत की सूचना पर आए मायकेवाले चीख-चीखकर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे। विवाहिता के पिता ने पति, सास-ससुर के खिलाफ दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डालने की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सरायअकिल थाने के फकीराबाद निवासी सजनलाल की बेटी सुलेखा देवी (25) की शादी वर्ष 2012 में चरवा के अरई सुमेरपुर बोड्डा से हुई थी। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर, बेटी की मौत की खबर लगते ही मायकेवाले मौके पर आए। शव देखते ही पिता और मायके के अन्य परिजन दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाने लगे। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक-भैंस और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। सजन लाल की मानें तो दहेज की मांग पूरी नहीं किए जाने से उसकी बेटी को मार डाला गया। उसने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी। वहीं विवाहिता की ौत पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी एसओ ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।