फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mahevaghat inspector

महेवाघाट कोतवाल पर चला कप्तान का चाबुक

Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
mahevaghat inspector
crime
महेवाघाट कोतवाल रहे रामेन्द्र सिंह को बालू का अवैध खनन कराना महंगा पड़ा। रोक के बाद भी यमुनापुर और जमुनापुर घाट से बालू का अवैध करोबार कोतवाल के इशारे पर चल रहा था। इन घाटों पर बालू इकट्ठा कराकर रात में उसे बेच दिया जाता था। जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने उन्हें हटाते हुए नए कोतवाल को कार्यभार सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से यमुना तराई के थानेदारों और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


      महेवाघाट पुलिस के नाक के नीचे से बालू का अवैध खनन कारोबारी बेखौफ होकर कर रहे थे। मंगलवार के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खाकी के निगहबानी में हो रहा बालू खनन शीर्षक खबर को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने जांच कराई तो महेवाघाट थाने के कोतवाल रहे रामेन्द्र सिंह की भूमिका संदिग्ध मिली। तहकीकात कराने के बाद मंगलवार को एसपी ने कोतवाल महेवाघाट को हटाते हुए पुलिस लाइंस में रहे इंस्पेक्टर अवधेश चौरसिया को महेवाघाट थाने का कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed