फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   mahananda train

महानंदा के आगे कूदकर शिक्षक ने दी जान

Thu, 19 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 19 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
mahananda train
crime
सिराथू रेलवे फाटक पर बुधवार को एक शिक्षक ने महानंदा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। शिक्षक फतेहपुर का रहने वाला था। शिक्षक फोन पर किसी को धमकी देने के बाद ट्रेन के आगे कूदा था। आसपास रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया था, इसके बाद भी वह हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   फतेहपुर के खागा निवासी वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र रामचंद्र शाखा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वीरेंद्र कुमार की शादी पश्चिमशरीरा में हुई थी। वीरेंद्र के ससुर कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। बच्चे न होने से वीरेंद्र कुमार तनाव में रहता था। बुधवार को वह बीआरसी सिराथू आए। कार्यालय में बाबू से मिलकर दोपहर करीब दो बजे वह सिराथू रेलवे फाटक पहुंचे। इसी दौरान किसी से फोन पर बातचीत होने लगी। अचानक वीरेंद्र ने चिल्लाते हुए कहा कि सुन लो मैं अपनी जान देने जा रहा हूं। अप लाइन पर महानंदा एक्सप्रेस आ रही थी। आसपास खड़े लोगों को एहसास हो गया कि युवक ट्रेन के आगे कूद जाएगा, उन्होंने पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर ट्रेन के आगे कूद गया।
विज्ञापन


पकड़ने वालों में एक महिला भी  थी। ट्रेन की चपेट में आते ही शिक्षक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख लोग सहम गए। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। जेब से मिले आईकार्ड से शव की शिनाख्त हुई। सूचना परिजनों को दी गई तो हाहाकार मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरी बार शिक्षक की बातचीत किससे हुई थी। वह क्यों धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed