फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Made a nuisance neighbor's house

पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

Mon, 26 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव में जमीन विवाद में शनिवार की शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में घुस तोड़फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी से उसका विवाद चल रहा है। बताया कि इसी अदावत में शनिवार की शाम पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे लोगों ने तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उसके पिता कल्लू, माता राम सवारी और भाई रूपचंद्र को बेरहमी से पीट दिया। चीख-पुकार पर घर-परिवार के साथ ही गांव के अन्य लोग दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पिपरी कोतवाली पुलिस को दी। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घरवालों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हमले की इस घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नगर कोतवाली क्षेत्र के डूडीबाग गांव में दबंगों ने निर्माणाधीन मकान जमींदोज कर दिया। आरोप है कि मकान गिराने का विरोध करने पर हमलावरों ने पीड़ित परिवार को धमकियां भी दी। हमलावरों के भागने के बाद पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़र पश्चिम गांव निवासी राम विशाल ने बताया कि डूडीबाग गांव में उसने एक बिस्वा जमीन मकान निर्माण के लिए खरीदा था। इसी जमीन पर वह मकान निर्माण करा रहा था। बताया कि महेवाघाट निवासी एक व्यक्ति ने उक्त जमीन को अपनी बताते हुए मकान निर्माण रूकवा दिया था। आरोप है कि रविवार की सुबह वहीं व्यक्ति अपने साथ 5-6 अन्य लोगों के साथ आया और निर्माणाधीन मकान की दीवार और गेट आदि को तोड़कर गिरा दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया।


जान से मारने की धमकी भी दी गई। उधर, हमलावरों के भागने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एसओ मंझनपुर में बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed