फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   loot with a lady

पट्टीदारों ने महिला को पीटकर लूटा जेवर

Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी Updated Thu, 15 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव की एक महिला को बंटवारे के विवाद के चलते मंगलवार रात पट्टीदारों ने जमकर पीटा। आरोप है कि उसके गहने भी लूट लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  गौसपुर कटहुला गांव का राधेश्याम पुत्र बद्री प्रसाद प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता है। बंटवारे को लेकर उसका पट्टीदारों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


राधेश्याम के मुताबिक मंगलवार रात उसकी बीवी सरिता बच्चों के साथ घर पर थी। तभी पट्टीदार अपने दो बेटों के साथ घर पर चढ़कर अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर उसने सरिता की पिटाई शुरू कर दी। उसके गले से सोने की चेन और पैर की पायल भी लूट लिया। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed