{"_id":"58221bc64f1c1bfb02b38faf","slug":"lohia-awas-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानपति ने छीना लोहिया आवास का पैसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानपति ने छीना लोहिया आवास का पैसा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाने की स्थानीय निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधानपति पर लोहिया आवास का 49 हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है । एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
महेवाघाट गांव निवासी शीलू देवी पत्नी नरेंद्र मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से मिली। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका चयन लोहिया आवास के लिए हुआ था। दो नवंबर को पीड़िता ने बैंक से रुपया निकालने के लिए अपने पति के साथ पहुंची।
बैंक से जैसे ही कैशियर ने रुपया पीड़िता को दिया तो उसने गिनने के लिए अपने पति को दे दिया। पति को रुपया गिनता देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपने घर बुला ले गया और 49 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं यह भी कहा कि 31 हजार रुपया बैंक से निकालकर और दे देना। लाभार्थी ने रुपया देने से इनकार किया तो उसके साथ अभद्रता भी की गई। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।