{"_id":"5ccb4127bdec22072925500d","slug":"ladies-did-the-hangama-in-kaushambi-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी कोतवाली में महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कौशाम्बी कोतवाली में महिलाओं ने किया हंगामा
Fri, 03 May 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 03 May 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली में गुरुवार सुबह एक युवक की मां व बहन ने परिवार की महिलाओं संग मिलकर जमकर हंगामा किया। वह पुलिस पर हिरासत में लिए गए बेटे को छोड़ने का दबाव बना रही थीं। हालांकि औरतों के खिलाफ पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बुधवार दोपहर अपनी बीवी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे नाराज होकर उसने बीवी की पिटाई कर दी। इस पर खफा हुई पत्नी मायके चली गई। बताया जाता है कि रात को युवक नशे में धुत होकर पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंच गया। वहां फिर से उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी किसी ने यूपी-100 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर कौशाम्बी कोतवाली में बैठा दिया। आरोप है कि सुबह युवक की मां व बहन अन्य महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंच गईं।
इन्होंने पुलिस पर युवक को छोड़ने का दबाव बनाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। दरोगा-सिपाहियों से इनकी तीखी झड़प भी हुई। बाद में इंस्पेक्टर ने महिलाओं को डांटकर घर भेजा। मामले में कौशाम्बी कोतवाल स्वामीनाथ का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। सुलह नहीं हुआ तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवक की मां ने इंस्पेक्टर पर खुद के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।