{"_id":"58bef7784f1c1b187bdc4288","slug":"kokhraj-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटे बंदी की हत्या कर फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से छूटे बंदी की हत्या कर फेंकी लाश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र के सैंता मोड़ के समीप सोमवार की रात नैनी जेल से छूटे एक बंदी की हत्या कर लाश फेंक दी गई। बंदी की गला घोंटकर हत्या की गई है। मंगलवार की सुबह बंदी की निर्वस्त्र लाश मिली तो सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ में नैनी जेल की रिहाई की मुहर लगी थी। सूचना पर पहुंची कोखराज थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने नैनी जेल प्रशासन से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
मूरतगंज-भरवारी मार्ग में सैंता मोड़ के समीप विद्युत उपकेंद्र के बगल में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय एक युवक की निर्वस्त्र लाश मिली। शव औंधे मुंह पड़ा था। घटना की जानकारी कोखराज थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो मृतक के हाथ में नैनी जेल की रिहाई की मुहर लगी मिली। लाल रंग की यह मुहर जेल से रिहा होने वाली बंदी व कैदियों को लगाई जाती है। कोखराज पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। आसपास गांव के लोगों को बुलाया गया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। बंदी की गला दबाकर हत्या की गई थी। गले में काले स्याह निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी वीके मिश्र ने बताया कि हाथ में लगी मुहर से स्पष्ट है कि मृतक नैनी जेल से ही रिहा हुआ है। शव की शिनाख्त कराने के लिए नैनी जेल प्रशासन से संपर्क साधा जा रहा है। जल्द ही शव की पहचान हो जाएगी। पुलिस का मानना है कि किसी रंजिश में युवक का कत्ल किया गया है। घटना को अंजाम देने के लिए युवक को नैनी जेल के ही बाहर से पकड़ा गया होगा। घटना कहीं और अंजाम देकर शव यहां फेंका गया है।
नैनी जेल से रिहा होने वालों की मांगी जाएगी सूची
मूरतगंज (कौशाम्बी)। बंदी के हत्यारों तक पहुंचने के लिए शव की शिनाख्त जरूरी है। कोखराज थाने की पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए नैनी जेल प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। नैनी जेल प्रशासन से सोमवार को रिहा होने वाली बंदियों की सूची मांगी गई है। इस सूची के मिलने के बाद इनके परिजनों से संपर्क किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शव की शिनाख्त के लिए यही सबसे कारगर तरीका है।
विज्ञापन
अपहरण कर हत्या करने की आशंका
नैनी जेल से छूटे बंदी की अपहरण कर हत्या करने की आशंका है। पुलिस की जांच भी इसी बिंदु पर चल रही है। बंदी की गला घोंटकर हत्या की गई है। घटनास्थल से पुलिस को एक भी कपड़ा नहीं मिला है। आसपास खोजबीन की भी गई, लेकिन मृतक के कपड़े नहीं मिले। इससे साफ है कि घटना कहीं और अंजाम देकर लाश कोखराज थाना क्षेत्र में फेंकी गई है। आशंका है कि युवक की हत्या उसके दुश्मनों ने अंजाम दी होगी। उन्हीं को मालूम रहा होगा कि बंदी कब रिहा होने वाला है।