फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kidnaping in kaushambi

फिरौती के लिए अपहरण के बाद मासूम का कत्ल

Sat, 27 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 27 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
kidnaping in kaushambi
दिव्यांश की फाइल फोटो।
थाने से कुछ ही दूरी पर सुधीर सिंह के ढाई साल के बेटे दिव्यांश का अपहरण कर मार डाला गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे दिव्यांश का अपहरण हुआ था। अपहरण करने वालों ने एक घंटे बाद फोन कर बच्चे को छोड़ने के बदले 20 लाख रुपये की मांग रख दी। पुलिस ने फतेहपुर गोढ़वापर (धाता) निवासी छोटू उर्फ आलोक और टीटू दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आलोक रिश्ते में सुधीर का भांजा है। बच्चे का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


महेवाघाट ( रानीपुर गांव) के सुधीर सिंह किसान हैं। वह पास के ही प्राइमरी स्कूल में शिक्षक भी हैं। इकलौता बेटा दिव्यांश शुक्रवार सुबह करीब साढे़ छह बजे पड़ोस में ही नानी राजमती के घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच उसका अपहरण कर लिया गया। करीब  एक घंटे बाद दिव्यांश के मामा अमर सिंह के  मोबाइल पर फोन आया कि  भांजे के लिए परेशान हो। 20 लाख रुपये देकर बच्चे को ले जाओ। अमर सिंह ने यह जानकारी बहनोई सुधीर व बहन राज कुमारी को दी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा और एएसपी आशुतोष मिश्र को घटना की जानकारी दी गई। एसएसपी ने बच्चे की तलाश में कई थानों की पुलिस को लगा दिया। फिरौती की सूचना वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि अपहरण करने वाले सुधीर की बुआ के लड़के हैं। जिन्होंने अपह्त बच्चा बड़हरी जंगल में एक पुलिया के नीचे छिपा रखा था। वहां पुलिस पहंची को दिव्यांश मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह, हाथ व पैर में टेप चिपका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। पुलिस के अनुसार बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। एडीजी जोन एसन साबत आईजी रेंज रमित शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अफसरों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed