फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   khokharaaj women murder case

दरिंदे के साथी से पूछताछ जारी, नहीं मिले सुराग

Tue, 24 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 24 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
khokharaaj women murder case
crime
कोखराज थाने की पुलिस ने दरिंदे के साथी को जेल भेजने के बाद उसके एक साथी को धर दबोचा है। दो दिन से लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसका अभी कोई सुराग नहीं लगा है। उधर दूसरी ओर पुलिस लापरवाही के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने एकदम से इस प्रकरण पर चुप्पी साध ली है। सीओ अभी भी जांच के नाम पर हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


    कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज के एक ईंट-भट्ठे के समीप विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। बुधवार की दोपहर निर्वस्त्र लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने रेप की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। महिला की गर्दन खुरपे से काटी गई थी। प्रकरण में प्रेम साहू समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने प्रेम साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो दिन पहले प्रेम साहू के एक और साथी को पुलिस ने धर दबोचा। इस शख्स से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अभी तक घटना के संबंध में कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में विवाहिता के परिजनों ने मूरतगंज चौकी पुलिस के खिलाफ आरोप लगाया था कि घटना से पहले रविवार को छेड़खानी हुई थी। इसकी तहरीर मूरतगंज चौकी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को चौकी लाकर छोड़ दिया था। मूरतगंज पुलिस पर लगे इस गंभीर आरोप की प्रारंभिक जांच सीओ सिराथू को दी गई। सीओ सिराथू की यह जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन सीओ के जांच रिपोर्ट न देने से कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्रवाई न होने से पीड़िता के परिजन आक्रोशित हैं। सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र का कहना है कि जांच की जा रही है। संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed