फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सड़क हादसों में छह लोग घायल

Tue, 12 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 12 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
सैनी क्षेत्र के केसरिया हाईवे पर मंगलवार शाम कार की टक्कर से साइकिल सवार शीबू (18) पुत्र जमील अहमद और आलम (18) पुत्र मुमताज निवासी कमासिन घायल हो गए। दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराकर घरवालों को हादसे की सूचना दी। बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। वहीं दूसरी ओर सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव की रहने वाली साक्षी (14) पुत्री बनवारी लाल मंगलवार शाम करीब 5 बजे खेत से चारा काटकर लौट रही थी।
विज्ञापन


मुख्यमार्ग पर इलाहाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गई। रसूलपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (20) अटसराय बाजार में एक आटो मैकेनिक के यहां बाइक मरम्मत का काम सीखता है। दिन के करीब 1 बजे वह किसी काम से दुकान से बाजार जा रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दिया। इससे गंभीररूप से जख्मी युवक को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं सरायअकिल थाना क्षेत्र के दरहा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (35) पुत्र रामकिशुन मंगलवार शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकिल से गांव के ही सुभाष चंद्र (32) पुत्र देशराज के साथ बाजार जा रहा था। इनकी मोटरसाइकिल सरायअकिल कस्बे के समीप पावर हाउस चौराहे के पास पहुंची। इसी बीच सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इससे गिरकर सुभाष और धर्मेंद्र गंभीररूप से जख्मी हो गए। जबकि दूसरी बाइक चलाने वाला युवक बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed