फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi crime in andhava village kaushambi

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
kaushambi crime in andhava village kaushambi
crime
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में गुरुवार की दोपहर खेत में काम कर रहे युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक पोल सेे तार टूट कर गिरने से हादसा हुआ। पास में काम कर रहा एक अन्य युवक साथी को बचाने में झुलस गया। चीख-पुकार सुन खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव का रहने वाला दिनेश कुमार सरोज (34) पुत्र रम्पत लाल लोधी किसान था। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच खेत मेें खड़े पोल से ग्यारह हजार हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से छटपटाने लगा। युवक को छटपटाता देख बगल के खेत में काम रहा गांव का ही भरत लाल (25) पुत्र छेदी लाल उसको बचाने के लिए दौड़ा। इस दौरान वह भी करंट लगने से झुलस गया।
विज्ञापन


यह देख आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सूचना देकर किसी तरह से विद्युत सप्लाई बंद कराई लेकिन जब तक सप्लाई बंद कराई जाती तक तक दिनेश कुमार की मौत हो चुकी थी। भरत लाल गंभीर रूप से झुलस गया था। विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed