फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi broad daylight assassination of former Prime

कौशाम्बी में पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े हत्या

Tue, 28 Apr 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 28 Apr 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi broad daylight assassination of former Prime
चायल (कौशाम्बी)। बैरगांव (सरायअकिल) के पूर्व प्रधान रामसुख (55) की सोमवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उनके ऊपर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पूर्व प्रधान की हत्या गोद लिए बेटे को लेकर हुई है। मामले में गोद लिए बेटे के ही मां-बाप और भाई-बहन को नामजद किया गया है। वारदात के बाद सभी आरोपी घर से फरार है। उधर, पूर्व प्रधान की हत्या से पूरे गांव में सनसनी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बैरगांव निवासी रामसुख (55) वर्ष 1995-2000 तक गांव के प्रधान थे। घर के इकलौते सदस्य होने के साथ ही उनकी शादी भी नहीं हुई थी। इस कारण उन्होंने गांव के ही रहने वाले बलराम के बेटे सूरज (12) को बचपन में ही गोद ले लिया था। बताया जाता है कि गोद लेने के बाद वे सूरज को उसके मां-बाप से मिलने से रोकते थे। साथ ही उसके परिवार के भी सदस्यों के भी घर आने पर नाराजगी जताते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर सूरज की मां ननकी देवी उससे मिलने उसके घर आ गई थी।
विज्ञापन


 इसे लेकर पूर्व प्रधान की ननकी देवी से कहासुनी हो गई। इस दौरान हुई हाथापाई में ननकी देवी घायल हो गई। इसी बात को लेकर ननकी देवी के पति बलराम और अन्य बच्चों ने प्रधान के साथ मारपीट की। कहासुनी के दौरान लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पूर्व प्रधान पर हमला किया गया। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े, तो हमलावर भाग निकले। खून से लथपथ पड़े पूर्व प्रधान को लेकर गांववाले जिला अस्पताल आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने पूर्व प्रधान के भांजे शिवभवन निवासी बलिकरनपुर (चरवा) की तहरीर पर बलराम, उसकी पत्नी ननकी देवी, बेटा पवन और बेटी रिंकी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed