{"_id":"5a09f6484f1c1bee688bb23a","slug":"karari-myohar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीस घंटे के बाद भी लवकुश के कातिलों का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत्तीस घंटे के बाद भी लवकुश के कातिलों का सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी के म्योहर गांव में गोली मारकर की गई किशोर की हत्या के मामले में वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सोमवार को दिन भर पुलिस हवा में तीर चलाती रही। पर, कोई क्लू नहीं मिल सका। फिलहाल पुलिस के शक की सूई आशनाई पर ही टिकी है। इसके लिए पुलिस घर वालों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल जुटा रही है।
म्योहर गांव निवासी नलकूप बोरिंग मिस्त्री राजकुमार विश्वकर्मा के बेटे लवकुश की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर के बाहर शिव मंदिर के समीप उसका शव बरामद हुआ था। वह अपने पिता के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। लवकुश की हत्या क्यों और किसने की? इस बाबत परिजन भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस शुक्रवार को दिन भर क्लू तलाशती रही। फिलहाल अब तक की पुलिसिया जांच आशनाई को लेकर टिकी है। पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या किसी खास के इशारे पर हुई है। पुलिस इसके लिए करीबियों के मोबाइल नंबर की काल डिटेल जुटा रही है।