फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   inspector ssi suspend

गोकशी होने पर इंस्पेक्टर, एसएसआई सस्पेंड

Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 12 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
inspector ssi suspend
क्राइम
करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास गांव के समीप मंगलवार की सूखे कुएं में गाय के टुकडे़ मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं के बगल में बोरे में गाय का सिर व खाल भर कर फेंका गया था। भाजपाई और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ सदर विधायक लाल बहादुर के पहुंचने पर माहौल गरमाया तो एसपी, एएसपी भी पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद एसपी ने करारी इंस्पेक्टर समीर सिंह, एसएसआई अखिलेश यादव को सस्पेंड करते हुए दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


    करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास गांव के समीप बीबी की बाग है। यहां पर एक सूखा कुआं है। मंगलवार की सुबह खेत की ओर गए गांव के लोग कुएं से दुर्गंध उठती देख मौके पर पहुंचे तो कुएं के आसपास खून के छींटे पड़े थे। कुएं में देखा तो बंद बोरा पड़ा था। कुएं में शव पड़े होने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में पड़े बंद बोरे को बाहर निकाल कर देखा तो उसके गाय का कटा सिर और खाल भरा था। गोकशी की भनक लगते ही भाजपाई, विहिप कार्यकर्ताओं के  साथ सदर विधायक लाल बहादुर भी घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एएसपी आशुतोष मिश्र कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के  बाद पुलिस अधीक्षक ने करारी इंस्पेक्टर समीर सिंह, एसएसआई अखिलेश यादव को सस्पेंड कर दिया। वहीं सिपाही महेश कुमार और धनश्याम को लाइन कर दिया है। उधर मामला दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि सूचना के बाद भी इंस्पेक्टर और एसएसआई घटना स्थल पर नहीं पहुंच सके थे, जबकि उन्हें सुबह छह बजे ही ग्रामीणों ने बोरे में शव मिलने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed