फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   injured death

सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
injured death
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मार्ग हादसे में 5 दिन पहले घायल हुए ओसा गांव के अधेड़ की रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मंगलवार की सुबह भरवारी गेस्ट हाउस से बेटी की शादी करके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी उमेश कुमार केसरवानी की बेटी की शादी 18 अप्रैल को चरवा के एक युवक के साथ भरवारी स्थित गेस्ट हाउस में हुई थी। मंगलवार की सुबह बेटी को विदा करने के बाद उमेश परिवार के अन्य सदस्यों के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोखराज के नियामतपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में उमेश, उसकी पत्नी और चार रिश्तेदार जख्मी हो गए। सूचना पर घटनास्थल पहुंचे परिजनों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इधर, सड़क हादसे में गंभीररूप से जख्मी उमेश की रविवार की सुबह इलाज के दौरान सांसें थम गई। अधेड़ की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed