फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   home fire

गृहस्थी समेटने के बाद चोरों ने फूंक दिया घर

Wed, 01 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 01 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
home fire
crime
कोखराज के बालकमऊ गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बंद मकान खंगालने के बाद आग लगा दिया। रात गृहस्वामी परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। भोर में वह घर लौटा तो हालत देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   कोखराज कोतवाली के बालकमऊ गांव निवासी विष्णु केशरवानी पुत्र मेवालाल व्यवसायी है। घर में ही वह किराने की दुकान खोल रखा है। मंगलवार को परिवार के साथ रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। रात छत के सहारे दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ 20 हजार नगदी के साथ करीब 10 लाख के गहने, बर्तन आदि समेट लिया। चोरों ने बड़े इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जाते-जाते गृहस्थी वाले कमरे में आग लगा दिया। रात करीब तीन बजे भुक्तभोगी घर लौटा। मुख्य दरवाजा खोलने के बाद वह जैसे ही कमरे में दाखिल हुआ तो धुआं देख बौखला गया।
विज्ञापन


शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हुए। किसी तरह आग बुझाई गई।  इसके बाद पता चला कि घर में चोरी हुई है। सुबह कोखराज पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों के साथ पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस विष्णु से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात के बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। जिसके चलते चोर आए दिन मकान-दुकान खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed