फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   heera lal

जंजीरों से आजाद हुआ हीरालाल

Sun, 03 Sep 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 03 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
heera lal
crime
जंजीरों में जकड़े सैदुल्लापुर के हीरालाल को शुक्रवार शाम पुलिस ने आजाद कराते हुए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। दिमागी संतुलन बिगड़ने पर पत्नी और बेटे ने उसे जंजीर में जकड़ पेड़ से बांध दिया था। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मंझनपुर पुलिस को जांच और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के सैदुल्लापुर गांव निवासी हीरालाल व्यापारी है। बताया जा रहा है कि महीने भर पहले अचानक उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई। आपे से बाहर आने के बाद मारपीट करना और खुद को जलाने के प्रयास जैसी हरकतें हीरालाल की आदत बन गई। इससे पहले युवक कोई कदम उठाता परिजनों ने उसे पशुशाला के भीतर जंजीर में जकड़ पेड़ से बांध दिया। कानाफूसी के जरिए बात गांव में फैल गई। शुक्रवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर मंझनपुर पुलिस गांव पहुंची। उसने युवक को जंजीर से आजाद कराते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हीरालाल की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि दीवर कोतारी गांव स्थित उसके मकान में दबंग द्वारा ताला लगा दिए जाने के बाद से उसका पति इस हालत में पहुंच गया। उधर, जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर हीरालाल को इस हालत में पहुंचाने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed