फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heat, then lying on the bases of illegal alcohol

अवैध शराब के ठिकानों पर फिर पड़ी दबिश

Sat, 07 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 07 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Heat, then lying on the bases of illegal alcohol
मंझनपुर । जहरीली शराब से कौशाम्बी के बिदनपुर आमद करारी गांव में हुई चार मजदूरों की मौतों के बाद अवैध शराब के खिलाफ फिर से पुलिस और आबकारी विभाग का अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस और राजस्व अफसरों की टीम ने दर्जनों गांवों में छापामारी की। इस दौरान गांव में कच्ची शराब बनाने वाली भट्टियों को तुड़वाने के साथ शराब और लहन बरामद की गई। इस दौरान 100 लीटर शराब और 50 कुंतल लहन बरामद करने का दावा किया है। साथ ही 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराई  है।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी के बिदनपुर आमद करारी गांव के 4 मजदूरों की जहरीली शराब पीने से बुधवार की रात मौत हो गई थी। इस मौत शासन में फिर से हड़कंप मच गया है। मौतों के बाद फिर से पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को  पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ को गांव-गांव दबिश दी।
विज्ञापन


चायल एसडीएम रजनीश मिश्र ने सीओ और आबकारी निरीक्षक के साथ सरायअकिल के नंदा का पुरवा, खरका, तिल्हापुर गांव में दबिश देकर 10 कुंतल लहन और 50 लीटर शराब बरामद किया। इसी तरह से सिराथू और मंझनपुर सर्किल में भी अफसरों की टीम ने छापामारी करते हुए 35 कुंतल लहन और 50 लीटर शराब के साथ पांच लोगों को धर दबोचा। टीम ने दिनभर के अभियान के दौरान करीब 100 लीटर शराब और 45  कुंतल लहन के साथ 11 लोगों को दबोचने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए धंधेबाजों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed