फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Heat, on the bases of illegal alcohol

अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश

Mon, 19 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 19 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heat, on the bases of illegal alcohol
मंझनपुर (ब्यूरो)। जहरीली शराब से मलिहाबाद और उन्नाव में हुई मौतों के बाद अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान पांच दिनों से जारी है। रविवार को भी सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने बुद्धपुरी और खरका मोहल्ले में कच्ची शराब बनाने वाली भट्टियों को तुड़वाने के साथ ही वहां से अवैध शराब और लहन बरामद किया है। पुलिस ने लहन नष्ट करके बरामद शराब को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मलिहाबाद में जहरीली शराब पीने से 48 लोगों की मौतों के बाद आबकारी और पुलिस महकमे ने प्रदेशभर में अवैध शराब बनाने के धंधेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। इसीक्रम में कौशाम्बी में भी रोजाना पुलिस और आबकारी टीमों की दबिश जारी है। रविवार को सरायअकिल पुलिस ने बुद्धपुरी मोहल्ले में दबिश दी। एसओ सरायअकिल विपिन त्रिवेदी ने बताया कि बुद्धपुरी और खरका मोहल्ले में कुछ लोगों के शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पांच घरों में दबिश दी गई थी। एसओ ने बताया कि इन घरों में दबिश देने पर पुलिस को 20 कुंतल लहन के साथ 35 लीटर शराब मिली है। पुलिस ने शराब बनाते हुए चार लोगों को रंगेहाथ दबोचा भी है। लहन नष्ट कराते हुए पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है। साथ ही हत्थे चढ़े युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed