फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   He entered the Yamuna elderly , death

यमुना नदी में समाया अधेड़, मौत

Mon, 26 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
He entered the Yamuna elderly , death
नेवादा (ब्यूरो)। अंत्येष्टि में शामिल होने नंदा का पुरवा यमुना घाट गए अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर उसके शव को खोजकर नदी से बाहर निकाल सके। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पनारा गोपालपुर गांव निवासी सुंदरलाल (50) पुत्र मेदीलाल रविवार की सुबह गांव में हुई एक वृद्ध की मौत पर उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नंदा का पुरवा यमुना घाट पर गया था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंत्येष्टि के गांव के अन्य लोगों के साथ ही वह भी नदी में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। अधेड़ को डूबते देख साथ रहे लोग चीखने-चिल्लाने लगे। गांव के लोगों ने उसकी जान बचाने की कोशिश भी की। हालांकि जब तक लोग उसके पास पहुंच पाते, वह नदी के गहरे पानी में समा चुका था। अधेड़ के नदी में डूबने से घाट पर हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर आसपास के मल्लाह और गोताखोर भी आ गए। गोताखोरों ने नदी में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर उसकी लाश खोज सके। अधेड़ की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed