{"_id":"5c17fa91bdec2257057f24f5","slug":"hanged-the-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला कोटेदार की पत्नी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला कोटेदार की पत्नी का शव
Tue, 18 Dec 2018 01:05 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के असवां गांव में सोमवार दोपहर कोटेदार की पत्नी का शव घर के भीतर ही फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
असवां निवासी राजेश तिवारी गांव का कोटेदार है। सोमवार दोपहर वह दरवाजे पर ही बैठकर अन्न वितरित कर रहा था। परिवार के अन्य सदस्य खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद कोटेदार भीतर गया तो देखा कि कमरे में उसकी पत्नी रजनी (25) का शव साड़ी के सहारे चुल्ले से फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देख कोटेदार चीख पड़ा। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। कोटेदार का कहना है कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत करीब तीन साल से कम ठीक चल रही थी। वहीं, कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि किसी पक्ष ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका के मायके वाले अभी नहीं आए हैं। वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।