{"_id":"5a4a83384f1c1bee6a8b7124","slug":"gram-pradhan-takes-the-youth-to-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान ने तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पिपरी के असरावल खुर्द गांव में सोमवार सुबह अलाव ताप रहे युवक को ग्राम प्रधान ने समर्थकों के साथ मिलकर तमंचा लेकर दौड़ा लिया। जमीन के विवाद को लेकर हुई कहासुनी पर जान से मारने का प्रयास किया। भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के सुनील कुमार निषाद का ग्राम प्रधान से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह वह घर के बाहर अलाव ताप रहा था। बताया कि इसी दौरान ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ पहुंचा और युवक से भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद प्रधान ने तमंचा निकालते हुए युवक को दौड़ा लिया।
किसी तरह वह जान बचाते हुए पड़ोसी के घर में घुस गया। इसके बाद हमलावर प्रधान जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोपहर बाद युवक मकदूमपुर चौकी पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।