फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   government job

नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी

Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 08 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
government job
crime
पश्चिमशरीरा थाना के पूरबशरीरा गांव के एक युवक को चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर फरेबी ने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने पैसे की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की पर कोई सुनवाई नहीं की गई। बुधवार को भुक्तभोगी ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


   पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र राम सुमित बेरोजगार युवक है। बताया कि महेवाघाट के उमरावां गांव के एक व्यक्ति ने मऊ स्थित एक इंटर कालेज में चपरासी की नौकरी दिलाने के लिए उससे पांच लाख रुपया एेंठ लिया था। एक साल बीतने के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह फरेबी के घर पैसा मांगने पहुंचा, तो उसे दो-चार दिन में ज्वाइन कराने का भरोसा देकर घर से लौटा दिया। समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो युवक ने पैसे की मांग की। आरोप है कि पैसा मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत भुक्तभोगी ने पश्चिमशरीरा पुलिस से की। इलाकाई पुलिस द्वारा फरेबी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद बुधवार को पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने एसओ पश्चिमशरीरा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed