{"_id":"59c024394f1c1b8a688b557a","slug":"girl-crime-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंही से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधमुंही से पड़ोसी ने की अश्लील हरकत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आठ माह की बच्ची को पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकत की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। नानी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाले दंपति को आठ महीने पहले बेटी हुई। रविवार रात बच्ची अपनी मां के पास थी। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक महिला के घर पहुंचा। पड़ोसी होने के नाते वह अक्सर महिला के घर आता-जाता था। युवक ने महिला से बच्ची ले ली और घुमाकर लाने की बात कहकर चला गया। मगर दस बजे रात तक वह बच्ची को लेकर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।
बच्ची के परिजन युवक के घर गए तो वह नहीं मिला। कुछ देर बाद युवक बच्ची को गोद में लेकर घर पहुंचा और उसे उसकी मां के हवाले कर भाग गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था और वह बेहोश थी। आनन-फानन मामले की जानकारी पुलिस की दी गई। पुलिस ने बच्ची को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बच्ची जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। बच्ची की नानी ने मासूम से अश्लील हरकत करने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
‘आरोपी युवक बच्ची को गोद में लेकर चला जाता था। आठ माह की बच्ची थी सब यही समझते थे कि वह उसको खिलाने जाता है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रेप की पुष्टि के लिए बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’
अशोक कुमार पांडेय
एसपी