{"_id":"58fe56514f1c1ba065c0cbb8","slug":"ghosiyana-sipah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाला घर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी वाला घर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के घोसियाना सिपाह गांव में रविवार रात बेखौफ चोर शादी वाला घर खंगाल ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह जगने के बाद हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना सिपाह निवासी असगर अली पुत्र मोहम्मद यूसुफ किसान है। अगले माह उसकी बेटी का निकाह होना है। किसान ने बेटी के निकाह के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली। रविवार रात वह गंगा के कछार में तरबूज की सिंचाई करने गया था। घर में पत्नी के साथ ससुराल से आईं अन्य बेटियां मौजूद थीं। रविवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर दो लाख की नगदी के साथ करीब पांच लाख के गहने, बर्तन, कपड़े समेट ले गए। यहां के बाद चोर पड़ोसी बादमुल्ला के घर से 15 हजार की नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जगने के बाद हुई।
घर का बिखरा सामान और गृहस्थी गायब देख वे सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद गृहस्वामी असगर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। बता दें कि तीन दिन के भीतर बेखौफ चोर आधा दर्जन घरों से नगदी समेत लाखों का सामान पार कर चुके हैं।