{"_id":"18dc5519dc39ecd8baa2f9b8915546bb","slug":"gang-of-thieves-was-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह का भंडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अंतर्जनपदीय चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर एक चोरी की बाइक और करीब 10 लाख रुपये कीमत का चोरी गया डीजे के सामान के साथ मोबाइल आदि भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामा-भांजे समेत चार लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस चोरी के और माल की बरामदगी के साथ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
जिले में सक्रिय अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह ने दो महीने के भीतर मंझनपुर के ओसा बाजार समेत सरायअकिल, कनैली में संचालित मोबाइल शाप और डीजे के गोदाम से लाखों का सामान पार कर दिया था। बकौल पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि लगातर हो रही चोरी की इन घटनाओं पर सक्रिय हुई सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात डीजे का गोदाम खंगालने के साथ चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के एक गिरोह के चार लोगों को धरदबोचा। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर सरायअकिल पुलिस ने प्रमोद सिंह उर्फ आकाश सिंह निवासी भखंदा, राममिलन निवासी लहना, लवकुश सिंह उर्फ मल्हू सिंह और रंजीत सिंह निवासी कनैली को धर दबोचा।
बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, 18 डीजे मशीन, दो मिक्सर, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर के अलावा भारी मात्रा में मोबाइल, चार्जर आदि करीब 10 लाख रुपये कीमत का बरामद किया है। बताया कि चोरों के गिरोह के राम मिलन ने 16 अक्तूबर को भरवारी कस्बे से एक डिस्कवर बाइक चोरी किया था। इसी बाइक से वह चोरी का सामान पार करने के बाद ठिकाने लगाता था। इसके अलावा गिरोह ने 26 अक्तूबर को करन चौराहा, 30 मई और 16 दिसंबर की रात कनैली स्थित डीजे की दुकान खंगाली थी।
विज्ञापन
इसके अलावा 26 दिसंबर की रात चोरों ने कनैली स्थित एक मोबाइल शाप से लाखों का सामान पार किया था। कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।