{"_id":"5a4a837b4f1c1b0b788b5f1b","slug":"fraudulent-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज युवक पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालसाज युवक पर धोखाधड़ी का मुकदमा
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के साथ छलावा करना जालसाज युवक को महंगा पड़ा। सोमवार को पीड़ित किसान की तहरीर पर कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के झड़िया का पुरवा बैंगवा गांव निवासी श्रीकांत मिश्र पुत्र राम नरेश मिश्र किसान है। बताया कि साल भर पहले उसने खेतों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप लगवाया था। नलकूप में बिजली का कनेक्शन कराने के लिए सरायअकिल के भइया लाल रस्तोगी ने 80 हजार रुपए का ठेका लिया था।
दो किस्तों में उसने रकम भी दे दी। इसके बाद उसे आजकल कहते हुए टरकाया जाने लगा। बिजली का कनेक्शन नहीं होने पर उसने रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जालसाज की धमकी से सहमा किसान सोमवार को थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस आरोपी जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कौशाम्बी कोतवाल राकेश त्रिगुणायक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।