फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Found on the body of the woman Sirkta Mahewagat

महेवाघाट पर मिला महिला का सिरकटा शव

Wed, 20 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 20 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
महेवाघाट(कौशाम्बी)। कौशाम्बी में सोमवार रात एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। महेवाघाट यमुना पुल पर मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय एक विवाहिता की निर्वस्त्र सिरकटी लाश लोगों को मिली। हत्यारे संभवत: दूसरी जगह हत्या करके  शव को नदी में फेंकने के लिए लाए थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के निर्वस्त्र पाए जाने से लोगों में दुराचार के बाद हत्या किए जाने की चर्चा रही। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वारदात हो अंजाम देने के बाद सिर कटी लाश को नग्नावस्था में यमुना पुल पर फेंक कर आरोपी भाग निकले। मंगलवार सुबह यमुना पुल पर विवाहिता की नग्नावस्था में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी महेवाघाट और राजापुर कोतवाली पुलिस को दी। महेवाघाट और राजापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता के कत्ल की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सीओ सिटी के साथ घटनास्थल पहुंचे। लोगों का अनुमान है कि रात में विवाहिता के साथ दुराचार और मौत के घाट उतारने के बाद शव को नदी में फेंकने के लिए कातिल लाए थे।
विज्ञापन


 महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बताया कि एक विवाहिता की सिरकटी लाश यमुना पुल पर मिली है। विवाहिता कहां की और कौन है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया दुराचार का मामला नहीं लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed