{"_id":"a76d25b4802a0ac813cc03f0e8a9c0a5","slug":"formed-three-teams-to-crack-down-illegal-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की धरपकड़ को तीन टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की धरपकड़ को तीन टीमें गठित
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मलिहाबाद (लखनऊ) में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद अब सरकार ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने का फरमान जारी किया है। डीजीपी से आए आदेश पर एसपी ने बुधवार को एसडीएम, सीओ के साथ ही आबकारी अफसरों की तीन संयुक्त टीमें गठित की है। एसपी ने बताया कि ये टीमें 15 दिनों तक अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की धरपकड़ करेंगी।
बता दें कि मलिहाबाद (लखनऊ) और उन्नाव में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई है। इन मौतों से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। जहरीली शराब से हो रही मौतों के बाद डीजीपी अरूण कुमार गुप्ता ने प्रदेश के सभी डीएम, एसपी और आबकारी अफसरों को पत्र भेज संयुक्त टीमें गठित करके अवैध शराब के धंधे बंद कराने और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
इस आदेश पर एसपी रतनकांत ने जिले के तीनों सर्किल मंझनपुर, सिराथू और चायल के एसडीएम, सीओ और आबकारी अफसरों की टीम गठित कर दी है। एसपी ने बताया कि टीम का नेतृत्व एसडीएम करेंगे। एसडीएम के नेतृत्व में गठित ये टीमें अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ 28 जनवरी तक अभियान चलाएंगी। साथ ही प्रतिदिन की गई कार्रवाई का ब्यौरा भी शासन के साथ उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।