{"_id":"7c2203e1fd00ed7725f427edf85e1971","slug":"fish-spinach-intimidated-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालक को तमंचा सटाकर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मत्स्य पालक को तमंचा सटाकर धमकाया
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
चायल। क्षेत्र के पेरई गांव का मछली पालक दबंग युवकों की मनमानी से आजिज है। आरोप है कि बुधवार की सुबह दो युवकों ने उसे तालाब से मछली निकालने से मना कर दिया। साथ ही तमंचा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया गया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवकों की धमकी से सहमे भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर पिपरी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पेरई गांव निवासी रामजीत को ने बताया कि गांव के ही एक तालाब का उसे मछली पालन के लिए पट्टा दिया गया है। इस तालाब में उसने मछलियां पाल रखी हैं। आरोप है कि बुधवार की सुबह वह तालाब से मछलियां निकाल रहा था। तभी दो नकाबपोश युवक वहां आ गए। इनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दिया। तालाब को खुद का तालाब बताते हुए दोबारा यहां से मछली पकड़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे दौड़ा लिया।
जान बचाने के लिए गांव की ओर चीखते-चिल्लाते हुए भागने पर हमलावर तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के चले जाने के बाद भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पिपरी कोतवाली पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है। उधर हमलावरों की जानलेवा धमकी से मत्स्य पालक डरा-सहमा हुआ है।