फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   first information report thana

रिपोर्ट दर्ज कर अनशन तुड़वाने पहुंची पुलिस

Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 21 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
first information report thana
crime
जिद पर अड़ी पिपरी पुलिस को आखिर झुकना ही पड़ा। गैंगरेप के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर अनशन पर बैठे पीड़ितों को वह समझाने पहुंची। सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो गांव के बाहर तालाब किनारे अनशन पर बैठे लोग अपने-अपने घर गए। सीओ के साथ पिपरी एसओ, महिला पुलिस भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


पिपरी के एक गांव में 11 अक्तूबर की रात अपने साथी विक्रम सिंह, विनय सिंह, रोहित सहित पांच लोगों के साथ एक घर की दीवार फांदकर कूद गया था। घटना के वक्त परिवार की एक किशोरी अकेले थी। सभी लोगों ने किशोरी को दबोच लिया था, वह उससे दुराचार का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाते हुए किशोरी आंगन में आ गई तो युवक दीवार फांदकर भाग निकले थे। दूसरे दिन 12 अक्तूबर को पीड़िता ने पिपरी थाने की पुलिस को तहरीर दी तो उसको परिजनों के साथ भगा दिया गया।
विज्ञापन


  इसके बाद वह सीओ चायल से मिली। वहां से भी महिला को न्याय नहीं मिल सका। थाने और पुलिस अधिकारियों से न्याय न मिलता देख पीड़िता ने परिवार के साथ गांव के बाहर स्थित एक बाग में बुधवार की सुबह से भूख हड़ताल शुरू कर दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो उन्होंने पिपरी थानाध्यक्ष को जमकर फटकारा। इसके बाद सीओ पिपरी थाने की पुलिस व महिला आरक्षियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर पहुंची थी। किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तो पीड़ित पक्ष अपने घर गए। सीओ रामभवन यादव ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के भीतर आरोपी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed