फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ‌fire injered women death

आग से झुलसी महिला की मौत

Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
fire injered women death
crime
पइंसा गांव में शुक्रवार की रात एक युवती ससुराल में संदिग्धदशा में आग से झुलस गई। देर रात उसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पइंसा थाने में मृतका के परिजनों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पइंसा निवासी अकीक अहमद ने अपनी पुत्री आयशा बानो की शादी गांव के इम्तेयाज अहमद के साथ किया था। वर्ष 2013 में शादी में कन्या पक्ष ने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल में देहज की मांग को लेकर उनकी बेटी आयशा बानो को प्रताड़ित किया जाता था। शुक्रवार की रात वह ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सिराथू स्थिति एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाहाबाद लेकर जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर सीधे पइंसा थाने पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के पिता अकीक अहमद की तहरीर पर दामाद, सास और उसकी ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed