फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fire burn women saraiakil

आग में जली विवाहिता

Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
fire burn women saraiakil
crime
चरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


  सरायअकिल थाने के म्योहरिया निवासी राम सिंह ने अपनी बेटी सीमा देवी (20) की शादी अप्रैल 2016 में चरवा निवासी राजेश कुमार पुत्र प्रेम के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इस पर राम सिंह ने असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 नवंबर को सीमा संदिग्ध हालत में आग से झुलस कर बेसुध हो गई। उसे इलाज के लिए इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो कोहराम मच गया। चरवा थाने पहुंचे मृतका के पिता ने पति राजेश, ससुर प्रेम, सास व देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। चरवा पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। विवाहिता की मौत के बाद से मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed