{"_id":"5856dcb24f1c1be10ac06245","slug":"fire-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खाक हुआ आशियाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से खाक हुआ आशियाना
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा के समसपुर गांव में शनिवार की रात महिला का आशियाना जलकर खाक हो गया। रात अचानक घर में आग की लपटें देख महिला परिजनों के साथ जान बचाकर बाहर भागी। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया।
चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की रहने वाली मिथलेश कुमारी पत्नी लवकुश शनिवार की रात परिवार के साथ घर के भीतर सो रही थी। आधी रात अचानक उसके घर में आग लग गई। लपटों की तपिश से नींद खुली तो वह जान बचाकर बाहर भागी। शोर शराबा सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लोग आग पर काबू पा सके। आगजनी से पीड़िता की सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसकी देवरानी की मौत हो चुकी है। इसके बाद से उसके मायके वाले आए दिन धमकी देते रहते थे। आशंका है कि इन्हीं लोगों ने उसके घर में आग लगाई है। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
रसोई घर में आग का गोला बनी विवाहिता, नाजुक
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी गांव में रविवार की दोपहर रसोई घर में विवाहिता आग का गोला बन गई। विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उसे आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी गांव की रहने वाली ऊषा देवी पत्नी अरूण कुमार रविवार को खेत से लौटने के बाद रसोई घर में खाना पका रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी शोला बन गई। रसोई घर में आग का गोला बनी विवाहिता की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर भीतर पहुंचे और विवाहिता को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।