फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fathern in law acid attack on women

हैवान ससुर ने एचआईवी पीड़ित बहू पर फेंका तेजाब

Tue, 29 May 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 29 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
fathern in law acid attack on women
acid attack
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक एचआईवी पीड़ित महिला के ऊपर रविवार रात ससुर ने हत्या के इरादे से तेजाब फेंक दिया। इससे महिला झुलस गई। पति ने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी पत्नी एचआईवी पीड़ित है। युवक के मुताबिक, रविवार दोपहर वह बाजार गया था। इस दौरान पिता ने उसकी बीवी को अपशब्द कहा। घर से नहीं भागने पर जान से मार डालने की धमकी दी। रात को आरोपी ने पीड़ित महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गई। चीखें सुन मौके पर पहुंचे युवक ने आननफानन में तेजाब से झुलसी हुई अपनी बीवी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सोमवार सुबह युवक ने पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि किसी भी चिकित्सक ने महिला के तेजाब से झुलसने की पुष्टि नहीं की है। प्रथम दृष्टया पिता-पुत्र के बीच बंटवारे के विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार गुप्ता ने भी अपने स्तर से घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed