फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   fatepur jail

फरार कैदी ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

Sun, 18 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 18 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fatepur jail
crime
कोटिया गांव में शुक्रवार की देर रात प्रधान के घर में जेल से फरार कैदी रामदास पाल ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। लगातार फायरिंग होने से पूरा गांव दहल गया। रामदास फतेहपुर जेल से पेशी पर कौशांबी लाते समय फरार हुआ था। सरायअकिल थाने की पुलिस के पहुंचने से पहले रामदास अपने साथियों के साथ भाग निकला। प्रधान ने रामदास समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


   कोटिया गांव के प्रधान दिलसुख उर्फ लल्लू के घर में शुक्रवार की रात करीब 12 बजे अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इससे प्रधान व उसके परिजन सहम गए। गांव के लोग भी अपने-अपने घरों में दुबके रहे। फायरिंग से प्रधान के घर में लगी सोलर लाइट टूट गई, दीवारों में जगह-जगह छेद हो गए। प्रधान ने मोबाइल से सरायअकिल एसओ राकेश सरोज को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचते, इसके पहले ही फायरिंग करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


प्रधान ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रामदास पाल ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोला था। रामदास पाल शातिर अपराधी है। गांव के ही श्यामलाल हत्याकांड समेत दोहरे हत्याकांड में भी वह वांछित था। फतेहपुर जेल में वह बंद था। पेशी पर आते समय वह सैनी से फरार हो गया था। प्रधान ने रामदास पाल समेत दस लोगों के खिलाफ सरायअकिल एसओ को नामजद तहरीर दी है। एसओ राकेश सरोज का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है। बताया कि प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर पेशबंदी की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed