{"_id":"58c1a2ee4f1c1b6133dc4edd","slug":"farmer-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से ढाई लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के किशुनपुर अंबारी गांव में बुधवार की रात पेड़ के सहारे घर मे घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। घटना से गृहस्वामी व उसके परिजनों के होश उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव का रहने वाला लक्ष्मण प्रसाद पुत्र ननकू किसान है। बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर के भीतर सो रहा था। रात घर के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे चोर नीचे आए। इसके बाद बंद कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा 35 हजार रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन कपड़ा आदि करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति उठा ले गए। इसके बाद मुख्य दरवाजे को खोल मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। कमरे में रखा नगदी के साथ आलमारी में रखा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।