फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   farmer crime

किसान से 50 हजार की ठगी

Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
farmer crime
crime
निजी नलकूप की बोरिंग कराए जाने के लिए चकपिनहा गांव के किसान से जालसाज ने 50 हजार रुपये एेंठ लिया। 1.10 लाख में सौदा तय करने के बाद आधा कार्य कराने के बाद रकम डकार कर जालसाज फरार हो गया। रकम मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के चक पिनहा गांव निवासी नन्हू लाल पुत्र राम लखन ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसी गांव के एक युवक से उसने निजी नलकूप की बोरिंग कराने के लिए 1.10 लाख रुपये में सौदा किया था। जालसाज ने बोरिंग करने के बाद 50 हजार रुपये डकार गया। महीना बीतने के बाद जब किसान पैसा मांगने के लिए फरेबी के घर गया तो वह आज-कल कहते हुए टरकाता रहा। दो दिन पहले वह दोबारा पैसा मांगने गया तो उसे नहीं देने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसे पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बृहस्पतिवार को मंझनपुर पहुंचा और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने एसओ सरायअकिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed