फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Fair indignation of youth in -law 's death

ससुराल में युवक की मौत से फूटा आक्रोश

Sat, 26 Sep 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 26 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fair indignation of youth in -law 's death
सिराथू/पइंसा (कौशाम्बी)। पइंसा के उदिहिन गांव के युवक नीबू लाल की ससुराल में पेड़ पर रस्सी से लटकती लाश मिली थी। ससुरालियों पर युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों के साथ धाता-सिराथू मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सिराथू ने कार्रवाई का अश्वासन देकर किसी तरह ग्रामीणों को समझाते हुए जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


बता दे कि पइंसा थाना क्षेत्र  के उदहिन बुर्जुग निवासी नीबू लाल (30) पुत्र स्वर्गीय लल्लू की ससुराल मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गंभीरा गांव मे थी। पत्नी शांति देवी किसी बात से नाराज होकर अपने मायके में रह रही थी। नींबू लाल उसे बुलाने के लिए बुधवार की शाम ससुराल गया था। इस दौरान बृहस्पतिवार को उसका शव ससुराल में एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। ससुराल में युवक के मारे जाने की खबर लगते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक की बहन रीता देवी और भाई सुरेंद्र कुमार सैकड़ो ग्रामीणों के साथ उदहिन पहुंच धाता सिराथू मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


सुबह 6 बजे शुरू हुआ जाम 8 बजे तक जारी रहा। परिजनो का खुला आरोप था कि नींबू लाल की ससुरालीजनों द्वारा हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटका कर फरार हो गए हैं। इस हत्याकांड में युवक की पत्नी शांति भी शामिल है। सूचना पर सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके साथ पुलिस इंसाफ करेगी। अगर युवक की हत्या हुई है तो इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में हो जाएगा। हर हाल में हत्यारों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed